फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में एनआरआई महिला से लूट...चार हजार डाॅलर और पासपोर्ट ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

आगरा के थाना ट्रांस यमुना के शाहदरा फ्लाईओवर स्थित झरना नाला पर बृहस्पतिवार शाम को स्कूटी से आए दो बदमाशों ने एनआरआई महिला से पर्स लूट लिया। पर्स में 4 हजार यूएस डालर, 20 हजार रुपये, दो आईफोन और पासपोर्ट रखा हुआ था। महिला बेटी के साथ टैक्सी से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थीं। उन्हें अमेरिका जाने के लिए फ्लाइट में बैठना था। बदमाशों ने पहिया पंक्चर का इशारा करके टैक्सी रुकवाई थी। कार का गेट खोलकर पर्स लेकर गलत दिशा में स्कूटी से भाग गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। घटना की वजह से पीड़िता अमेरिका भी नहीं जा सकीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें