आगरा के बल्लेबाज निशांत कुशवाह ने 32 गेंदों में नाबाद 83 रन की विस्फोटक पारी खेलकर गोरखपुर लायंस को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई। 259 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी से उन्होंने 14 अगस्त से शुरू होने वाली यूपीपीएल से पहले विरोधी टीमों को बड़ा संदेश दे दिया है।