आगरा के सिकंदरा के गढ़ी बाईपुर में बंदरों ने छत पर कपड़े सुखाने गई नौ वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। बालिका को बंदरों के झुंड ने छत से नीचे फेंक दिया। बच्ची को बचाने आई चाची को भी बंदरों ने घायल कर दिया। परिजनों ने डंडे दिखाकर बंदरों को भगाया और बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार का आरोप है कि छह माह में गांव में बंदरों के हमले की पांच घटनाएं हो चुकी हैं और उनमें तीन की मौत हो चुकी है।