खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तैराकी संगठन के तत्वावधान में 14 से 16 अगस्त तक अयोध्या में आयोजित होने वाली समन्वय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन शनिवार को किया गया। ट्रायल तिरुपति स्पोर्ट्स अकादमी, शास्त्रीपुरम में हुआ, जिसमें आगरा और मथुरा जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।