फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मानकों में गड़बड़ी...आयुष्मान योजना से नाै अस्पतालों की छुट्टी

आगरा। निजी अस्पतालों में मानकों की कमी पर शासन ने सख्ती की है। खामियां मिलने पर प्रदेश के 79 अस्पतालों की आयुष्मान भारत योजना से छुट्टी कर दी गई है। इसमें आगरा-अलीगढ़ मंडल के भी नौ अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। अस्पताल में मानक पूरे न होने पर इलाज की गुणवत्ता में कमी की पूरी संभावना रहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते सप्ताह आयुष्मान भारत योजना में शामिल अस्पतालों की समीक्षा की थी। इस दौरान 200 अस्पतालों में चिकित्सकीय मानकों में खामियां और डाटा फीडिंग में गड़बड़ी मिली थी। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 79 अस्पतालों को योजना से हटा दिया गया है। मानकों की कमी के कारण मरीजों के इलाज, ऑपरेशन समेत अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें