आगरा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर-खातीपुरा से दरभंगा के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन आगरा स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।