फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में पहली बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो निर्णायक सेमिनार का शुभारंभ

आगरा के पश्चिमपुरी, सिकंदरा स्थित हिलमैन पब्लिक स्कूल के इंडोर हॉल में शुक्रवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो निर्णायक (फाइट) फ्रेशर,रीफ्रेशर सेमिनार का शुभारंभ हुआ। 26 से 28 जून तक आयोजित इस सेमिनार का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या अंशु पोखरियाल ने किया। जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के महासचिव पंकज शर्मा ने बताया कि जिले के 40 वर्षों के ताइक्वांडो इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का निर्णायक (फाइट) फ्रेशर, रीफ्रेशर सेमिनार हो रहा है। इसमें विभिन्न राज्यों से आए ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं निर्णायक विश्व स्तर पर ताइक्वांडो फाइट के नए नियमों और तकनीकी परिवर्तनों की जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक नियमों, अनुशासन, निष्पक्ष निर्णय प्रक्रिया तथा प्रतियोगिताओं के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सेमिनार में आंध्र प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में आए हैं। इस दौरान डॉ. यूके शर्मा, योगेंद्र वार्ष्णेय, मनोज कुमार गुप्ता, संगीता शर्मा, संदीप सैनी, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें