आगरा के थाना सैयां के गांव नगला केसरी के एक पुराने कुएं में राष्ट्रीय पक्षी मोर गिरा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने थाना सैयां पुलिस को सूचना दी। तेहरा पुलिस चौकी प्रभारी शिवेन्द्र कुमार की सूचना पर वन विभाग की टीम माैके पर पहुंच गई। वन दरोगा मुकेश कुमार की टीम ने मोर को कुएं से सुरक्षित बाहर निकालकर खुले में छोड़ दिया।