फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होली पर थी हादसे की आशंका...नगर निगम की टीम ने हटाया अवैध निर्माण

आगरा में नगर निगम प्रवर्तन दल ने पंचायती भूमि पर खोखा रखकर किये गये कब्जे को हटवा दिया। इस भूमि के पास ही लोगों ने होलिका दहन की तैयारी कर रखी थी। होलिका दहन के समय खोखे में नुकसान होने की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की गई थी। चाणक्यपुरी गोपाल पुरा में राजू नाम के एक व्यक्ति ने खाली पड़ी पंचायती भूमि पर कब्जा कर लोहे का खोखा रख लिया था। स्थानीय लोगों के द्वारा इसी भूमि पर होलिका दहन भी किया जाता है। विवाद को देखते हुए नर निगम प्रवर्तन दल ने उक्त व्यक्ति को खोखा हटाने की चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद खोखा नहीं हटाया गया था। बुधवार को प्रवर्तन दल की टीम जोनल अधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। अल्कापुरी चौकी से पुलिस भी बुला ली गई। इसके बाद खोखे को हटवा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें