फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में नगर निगम ने कब्जा मुक्त कराई बेशकीमती जमीन, 400 वाहनों से हटाया कचरा

आगरा के खेरिया मोड़ स्थित राज्य सरकार की सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की करीब 20 बीघा जमीन को रविवार को नगर निगम ने विशाल अभियान चलाकर अतिक्रमणमुक्त कराया। अजीतनगर स्थित इस जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों का कब्जा था। कुछ समय पहले एसडीएम सदर की कोर्ट ने कब्जाधारकों को अवैध बताते हुए बेदखली के आदेश दिए थे। इसके बाद से ही इस जमीन पर इंडोर मिनी स्टेडियम बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई थी। रविवार को छुट्टी के दिन नगर आयुक्त के आदेश पर चले महा अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में करीब 300 कर्मचारियों ने आधा दर्जन बुलडोजर की मदद से 400 वाहन कचरा हटाकर निस्तारण प्लांट भेजा। इस जमीन पर स्मार्ट सिटी की ओर से इंडोर मिनी स्टेडियम प्रस्तावित है। जमीन पर विवाद होने की वजह से प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा था। अब जमीन के कब्जामुक्त होने पर नए सिरे से स्टेडियम के निर्माण की कवायद शुरू होने की उम्मीद है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण करने या कूड़ा फेंकते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया कि सार्वजनिक और सरकारी भूमि को दोबारा गंदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।जल्द ही पूरे मैदान की बाउंड्रीवॉल कराई जाएगी, जिससे दोबारा अतिक्रमण और कूड़ा डंपिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें