आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले के दौरान बचाव की मॉक ड्रिल की गई। इसमें गेट नंबर दो से दो आतंकी अंदर प्रवेश कर गए। सुरक्षा गार्डों और क्विक रिस्पांस टीम ने मोर्चा संभाला और चार टीमें बनाईं। आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसका जवाब देते हुए एक आतंकी को मार गिराया, दूसरे को जिंदा पकड़ लिया। इनके पास से आधुनिक हथियार बरामद किए। यात्रियों को सुरक्षित करते हुए ऑपरेशन सफल हुआ। मॉक ड्रिल में 80 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल हुए।