आगरा के खेरागढ़ तहसील कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुनर्मतदान शुरू हुआ। सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर पहला मतदाता वोट डालने पहुंचा। एडिशनल डीसीपी मनोज कुमार मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैनात है।