आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में शादीशुदा बेटी की खातिर गलती से दूसरे युवक की हत्या कर दी गई। इस युवक की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली थी। पहले इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की जांच की गई, तो मामला हत्या का निकला। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ शुरू की, तो हत्याकांड की पर्तें खुलती चली गईं। इस हत्याकांड में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।