फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पशु चिकित्सक हटेंगे, बीएसए की जांच...अस्पताल की भी पड़ताल, प्रभारी मंत्री का सख्त एक्शन

सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर भ्रष्टाचार के आरोप में फतेहपुर सीकरी में तैनात पशु चिकित्सक को हटाने, बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश डीएम को दिए। साथ ही आयुष्मान योजना के इलाज में मनमानी पर पुष्पांजलि अस्पताल की जांच कराने के भी निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिले में चल रहे विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक नवीन सर्किट हाउस के सभागार में की। बैठक के दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कारोबारियों को परेशान कर रात 10 बजे से ही जबरन दुकानें बंद कराने के आरोप नगर निगम और पुलिस पर लगाए। कहा कि सपा शासनकाल जैसे गुंडागर्दी नहीं है, ऐसे में दुकानें देर रात तक खुलने दी जाएं। इस पर मंत्री ने दुकानें रात 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें