फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भदरौली में सरकारी बोरियों में भरा जा रहा था बाजरा, टीम देखकर रह गई दंग

आगरा के बाह में शनिवार को एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंदकिशोर के साथ भदरौली में कालीचरन एंड संस की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सरकारी खरीद का वारदाना मिलने से टीम हैरान रह गई। टीम को 50 किलो वजनी 317 भरी हुई एवं 132 खाली प्लास्टिक की बोरी मिली। दुकान में 60 किलो वजनी 400 भरी हुई बोरियां और मिलीं। इनसे सरकारी बोरियों में बाजरा भरा जा रहा था। एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि छापेमारी के दौरान शैलेन्द्र त्यागी के कर्मचारी मिले, बोरियों के बारे में पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने बताया कि प्लास्टिक की सरकारी बोरियां कहां से प्राप्त हुईं? उन्हें जानकारी नहीं। शैलेन्द्र त्यागी के छोटे भाई चंद्रकांत त्यागी ही बता पाएंगे कि बोरियां कहां से प्राप्त हुईं? एसडीएम ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंदकिशोर द्वारा इस प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें