फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में मेट्रो का कार्य तेज, मार्च में पूरी होगी परियोजना

Arun Parashar Updated Sun, 05 Jul 2026 05:14 PM IST

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) को दूसरे कॉरिडोर की अगले साल मार्च में परियोजना पूरी करनी है। इसके लिए दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेज कर दिया है। कमला नगर से मेट्रो ट्रैक हाईवे को पार करेगा, इसके लिए दोनों ओर पिलर बन गए हैं। दिसंबर तक ट्रैक बन जाएगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि 16 किमी. लंबा दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें 14 स्टेशन हैं। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक दिसंबर में मेट्रो चलेगी। अक्तूबर में ट्रायल शुरू होंगे। 90 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन का कार्य भी 30 फीसदी हो चुका है। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक का कार्य तेज कर दिया है। कमला नगर (सुल्तानगंज पुलिया के फ्लाईओवर खत्म होते ही) से आगे मेट्रो ट्रैक को मोड़ दिया जाएगा। इसके लिए दोनों और पिलर बन गए हैं। अगले साल मार्च तक आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें