औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मीट एट आगरा का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टाॅलों का भ्रमण करते हुए उद्यमियों से बात की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में टीटीजेड मामले में सरकार की ओर से मजबूत पैरवी की जा रही है। व्यापारियों की समस्याओं और नई योजना के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ जल्द बैठक भी की जाएगी। जूता उद्योग को बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आ रही है।