फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फर्जी बिल-किरायानामा से 19.39 करोड़ का GST घोटाला, आगरा में फर्जी फर्म का बड़ा खेल बेनकाब!

आगरा। लोहामंडी थाने में जीएसटी विभाग की ओर से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले से कर चोरी का एक और मामला दर्ज कराया गया है। पंजीकरण के लिए फर्म ने बिजली का फर्जी बिल और किरायानामा लगाया था।जांच में वह अस्तित्व में नहीं पाई गई। फर्जी फर्म के स्वामी पर तकरीबन 19.39 करोड़ की राजस्व क्षति का आरोप है। राज्य कर खंड तीन के उपायुक्त सतेंद्र कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ट्रांस यमुना की फर्म मनिका इंटरप्राइजेज की जांच सितंबर 2023 में की गई थी। फर्म के पंजीकरण के लिए टोरंट का बिल लगाया गया था। इसमें आयरन स्टील का स्क्रैप, पेपर रद्दी की खरीद बिक्री करना दर्शाया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें