फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताजमहल के पास हैंडीक्राफ्ट शोरूम में भीषण आग, जल गया लाखों का कीमती सामान

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित 'ताज कोटेज हैंडीक्राफ्ट' की दुकान में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने और इसे आसपास की दुकानों में फैलने से रोकने के प्रयास में जुटा है। हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का कीमती हैंडीक्राफ्ट सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। हालांकि, कुल नुकसान का सटीक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें