फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में ई-स्कूटी की दुकान में लगी भीषण आग, दहशत में आए लोग; दमकल ने पाया लपटों पर काबू

आगरा के थाना कमला नगर के शालीमार एंक्लेव स्थित शांति प्लाजा में ई-स्कूटी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही बिल्डिंग के ऊपर फ्लैट में रह रहे परिवारों को तत्काल बाहर निकाला गया। करीब आधे घंटे तक लोग दहशत में रहे। बताया गया कि बिल्डिंग में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मौके पर पहुंचे फायर कर्मी रामकेश गुर्जर ने टीम के साथ आग को पास की दुकानों तक फैलने से रोका। दमकल व पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें