फतेहाबाद। निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ में बुधवार की रात घर में घुसे चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। चाकू के बल पर चाेरों ने विवाहिता को बंधक बनाकर घर खंगाल डाला और लाखों रुपये कीमत के आभूषण समेट कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।