मैनपुरी में अखिलेश यादव के रोड शो के बाद करहल चौराहे पर हंगामा हुआ। बताया गया कि यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा का रोड शो में शामिल लोगों ने अपमान किया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने सपा के 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का पहला बयान आ गया है। उन्होंने कहा कि देश के लोग जानते हैं कि समाजवादी के लोग महाराणा प्रताप का कितना सम्मान करते हैं।