आगरा के बाह क्षेत्र के रूपपुरा गांव में संतोषी माता मंदिर में आरती के दौरान प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक साल पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।