छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ उनके पुत्र संभाजी की यादों को संजोए आगरा के किले में 359 साल बाद फिर से उस घटना को जीवंत किया गया। बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा किला के जहांगीरी महल में महाराष्ट्र के अंजिक्य देवगिरी प्रतिष्ठान की ओर से शिव महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। उन्होंने आगरा में शिवाजी के स्मारक निर्माण को लेकर बड़ी घोषणा की।