फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धूमधाम से मनाया महाराजा सूरजमल का विजय दिवस

महाराजा सूरजमल का आगरा विजय दिवस ब्लॉक बरौली अहीर की ग्राम गढ़ी देवरी में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव के प्रमुख मार्ग पर स्थापित महाराजा सूरजमल ग्राम गढ़ी देवरीके नहर किनारे बीजक बोर्ड का उद्घाटन कथा व्यास रूद्रगिरि महाराज द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद क्षेत्रवासियों ने महाराजा सूरजमल के जयकारों के साथ अपने गौरवशाली इतिहास को याद किया। विजय दिवस के अवसर पर गांव में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के शौर्य,पराक्रम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल जाट समाज ही नहीं,बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं,जिनका जीवन संघर्ष, साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें