फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली गई आमंत्रण यात्रा, की गई महाआरती

ताजनगरी आगरा के फतेहपुर सीकरी में गुरुवार को अग्र कुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आमंत्रण यात्रा निकाली गई। आमंत्रण यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी बगीची मंदिर से मुख्य बाजार सराफा बाजार होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंची। यात्रा के दौरान अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण किया। महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की महाआरती की। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के टॉप फाइव सफल प्रतिभागियों की भी घोषणा की गई। इस मौके पर जयंती के कार्यक्रमों में सभी अग्रवाल बंधुओ से सहभागिता करने की आह्वान किया गया। इस मौके परअध्यक्ष अंजुल गोयल, त्रिलोक चंद मित्तल, नेमी चंद गर्ग, विनोद सामरिया, राजेंद्र गोयल, राहुल घाटी,हिमांशु, शुभम, अर्पित कसेरे, मदन गर्ग, मनोज अग्रवाल, बंटू रूपवासियां, गोविंद गोयल, पंकज गर्ग, मनोज बंसल, संजय सिंघल , प्रदीप गर्ग, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें