फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महाकवि सूरदास दृष्टिबाधित विद्यालय होगा संचालित

अरुन पाराशर Updated Thu, 22 Jan 2026 04:41 PM IST

आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार क्षेत्र के सूरकुटी स्थित महाकवि सूरदास दृष्टिबाधित विद्यालय के जल्द संचालित होने का भरोसा बीएसए ने दिलाया है। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने एक समिति बनाने की बात कही है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मुलाकात कर बंद सुरकुटी दृष्टिबाधित विद्यालय के संचालन की मांग की। बीएसए से कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस शक्ति का इस्तेमाल कर विद्यालय बंद किया था। उसी शक्ति का इस्तेमाल कर उसे संचालित कराया जाए। इस पर बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण कर 15 दिन मे विद्यालय को पुन संचालित करने का आश्वासन दिया है। बीएसए ने बताया कि जल्द ही विद्यालय का मुआयना किया जाएगा। वहां प्रधानाचार्य और प्रबंधन तंत्र में आपसी विवाद है। इसकी लगातार शिकायत मिल रही थीं। आईजीआरएस की शिकायत का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अछनेरा आनंद कुमार की ओर से नोटिस जारी किया गया था। बीएसए ने कहा कि एक कमेटी गठित कर इसकी जांच कराकर कमियों को दूर कराया जाएगा। विद्यालय दृष्टिबाधित बच्चों का है। इसको पुन संचालित कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में दीपक शर्मा, याकूब शेख, अनिल शर्मा, ताहिर हुसैन,रमेश पहलवान,वरुण थूपर, आर वी धाकरे, नरेंद्र शर्मा, बंटी खान आदि माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें