मां पीतांबरा देवी का मंदिर आगरा में भी है। चार वर्ष पूर्व इस मंदिर की स्थापनी हुई थी। मां पीतांबरा भक्त सेवा मंडल की ओर से यहां मां पीतांबरा की प्राकट्य दिवस एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन समिति से जुड़े हुए सदस्यों ने शनिवार को आमंत्रण पत्र का विमोचन किया।