आगरा के खंदारी स्थित आधार केंद्र पर आधार में संशोधन कराने वालों की लाइन लगी है। लोगों का कहना है कि महीनों से परेशान हो रहे हैं। आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं। इसके बाद में बोल देते हैं कि मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो पाया। घरेलू महिलाएं भी छोटे बच्चों को लेकर लाइन में लगी हुई हैं। कामकाजी लोग काम को छोड़ कर आधार में संशोधन कराने आ रहे हैं।