फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लंबी लाइन-धक्कामुक्की से हालत खराब, चार घंटे में मिला इलाज

Dhirendra Singh Updated Tue, 12 May 2026 01:56 PM IST

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। पांच घंटे तक हॉल ठसाठस भरा रहा। पर्चा-दवा के लिए धक्कामुक्की झेलनी पड़ी। चार घंटे में मरीजों को इलाज मिल पाया। इससे बुजुर्ग और महिला मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई। ओपीडी में 3533 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सुबह 8 बजे से पर्चा काउंटर खुल गया। देखते ही देखते मरीजों से हॉल ठसाठस भर गया। हालत यह रही कि मरीजों की लाइन हॉल के बाहर तक लग गई। जल्दी पर्चा बनवाने के लिए धक्कामुक्की होने लगी। दो से ढाई घंटे में पर्चा बन पाया। डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में भी डेढ़ से दो घंटे लगे। घंटों लाइन में खड़े होने से बुजुर्ग मरीजों को परेशानी होने लगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या अधिक रहती है। पर्चा के लिए दो काउंटर भी बना दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें