आगरा। एक हफ्ते से ज्यादा समय से बंद पड़ी कक्षाओं के शुरु होने का छात्रों को एक हफ्ते और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अतिथि व्याख्याताओं के चयन में देरी अभी समय लगेगा। हालांकि उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी हो गई| खंदारी कैंपस स्थित समाज कल्याण विभाग के आईएएस-पीसीएस पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के आवासीय हॉस्टल में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से संचालित केंद्र बनाया गया है| इसमें यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस की परीक्षा की छात्रों को तैयारी करने के कक्षा लगनी हैं|