फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

अरुन पाराशर Updated Fri, 24 Oct 2025 06:06 PM IST

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के सिरौली में दिनदहाड़े बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को सिरौली के प्रगति प्रेम विहार के रहने वाले दुलीचंद शर्मा सुबह एक अस्पताल में नौकरी करने के लिए गए थे। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी पुष्पा शर्मा धनौली अपने में मायके भाई दूज का त्योहार मनाने गईं थीं। इसी बीच शाम को करीब 4:30 बजे दुलीचंद घर पहुंचे तो चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों सहित 15 हजार रुपये की नकदी ले गए थे। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर करीब तीन लाख रुपये का सामान ले गए। थाना मलपुरा प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें