आगरा के तारघर मैदान में शनिवार को श्रम विभाग ने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित कीं। यह प्रदर्शनी मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। महापौर हेमलता दिवाकर ने लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किए। सहायक श्रम आयुक्त शगुन ओमर ने बताया कि कन्या विवाह सहायता योजना से 9.75 लाख रुपये, मातृत्व, शिशु और बालिका मदद योजना में 87 हजार रुपये दिए गए। मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत 12 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में अटल आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।