कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन द्वारा तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को उत्सव मैरिज होम, सुल्तानगंज की पुलिया पर किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था।