आगरा आए आरजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षत्रिय नेता शेर सिंह राणा ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन को चेतावनी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश की है, कि वह संसद रामजीलाल सुमन पर एनएसए लगा दें। बाद में वह उन्हें लेकर काबुल में बाबर की कब्र वाले कमरे में ही बंद कर आएंगे। उन्होंने काबुल का रास्ता भी देखा है। 12 अप्रैल हो कुबेरपुर में राणा सांगा की जयंती पर रक्त स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती को भी निमंत्रण भेजेंगे। अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपने यादवों को ही नौकरियों में भर्ती किया है। दलितों को गुमराह करने का काम किया है। अब दलित कार्ड चलने वाला नहीं है।