कस्बा बिचपुरी में जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर ने समाज सुधारक व पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।