फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

Arun Parashar Updated Sat, 20 Jun 2026 04:21 PM IST

रेलवे 21 जून से जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ट्रेन का आगरा के ईदगाह स्टेशन पर ठहराव होगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर से नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे आगरा के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वर्तमान में अजमेर-दरभंगा के बीच केवल साप्ताहिक रेल सेवा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 21 जून को रात 8:15 बजे आगरा ईदगाह स्टेशन पहुंचेगी और रात 8:17 बजे रवाना होगी। नियमित संचालन में 22 जून से ट्रेन संख्या 19725 रात 1:50 बजे ईदगाह पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19726 तड़के 3 बजे आगरा ईदगाह पर पहुंचेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें