फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिता-पुत्र की नीयत में आया खोट...सराफ से शादी में चढ़ाने के लिए ली थी सोने की करधनी, अब नहीं लौटा रहे; थाने पहुंचा मामला

पिनाहट के सराफा कारोबारी अनिल गुप्ता से क्षेत्र के नयाबांस गांव के पिता-पुत्र 20 जनवरी को शादी में चढ़ाने के लिए 150 ग्राम वजनी सोने की करधनी और सीतारानी ले गये थे। अनिल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को उन्होंने लौटाने का वादा किया था। लेकिन दो दिन फोन नहीं उठाया। आरोप है कि तीसरे दिन सामान को बेचने की बात कह कर बाद में हिसाब करने का झांसा दिया है। 25 जनवरी को पिनाहट थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी को बुला कर समाधान का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को पिनाहट के सराफा कारोबारी और व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपी को बुला कर समस्या के समाधान की मांग की। एसओ पिनाहट ब्रह्मपाल ने उन्हें शनिवार को आमने सामने बिठा कर समाधान का भरोसा दिया। अनिल गुप्ता ने बताया कि समाधान न होने तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें