फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पति ने अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, विवाहिता ने खाया विषाक्त

Arun Parashar Updated Fri, 21 Aug 2026 06:23 PM IST

आगरा के कैलाश रोड मोहल्ले में रह रही विवाहिता ने मंगलवार शाम विषाक्त खा लिया। ससुरालीजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मायका पक्ष ने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। सिकंदरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाटरवर्क्स क्षेत्र निवासी महिला की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। पंचायत में मायका पक्ष को महिला से नहीं मिलने की शर्त रखी गई थी। इसके बाद 20 जुलाई को भी सिकंदरा पुलिस के समक्ष लिखित समझौता हुआ। आरोप लगाया कि पति ने इसके बाद अश्लील वीडियो बनाई और बहन को ब्लैकमेल कर परिजन से संबंध नहीं रखने का दबाव बनाने लगा। इससे बहन ने विषाक्त खा लिया। महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। परिजन ने सुनवाई नहीं होने पर बुधवार को पुलिस आयुक्त से शिकायत की। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि शिकायत मिली है। महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें