फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाॅस्पिटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में माैत, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित वरुण हॉस्पिटल में कार्यरत कंपाउंडर की संदिग्ध परिस्थिति में बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल संचालक ने अनहोनी की जानकारी तक नहीं दी और गुपचुप तरीके से पोस्टमार्टम करा दिया। जानकारी होते ही परिजन भड़क उठे और शुक्रवार को हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर शव रखकर तीन घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान आवागमन बाधित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस के साथ कई थानों का फोर्स पहुंच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें