आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी फिजिशियंस (आईआईएचपी) की संगोष्ठी में होम्योपैथी इन इमरजेंसी पर व्याख्यान हुए। डॉक्टरों ने बताया कि होम्योपैथी गंभीर रोगों में भी कारगर है। मुख्य वक्ता डॉ. पवन पारीक ने बताया कि होम्योपैथिक दवाओं से ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, किडनी-लिवर, हृदय रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों में बेहतर परिणाम सामने आए हैं। गुर्दे की पथरी, धमनियों में खून का थक्का जमने की बीमारी में होम्योपैथिक दवाएं इतनी कारगर हैं कि सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती। विशिष्ट अतिथि मुख्य समन्वयक डॉ. राजेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि होम्योपैथी सस्ती होने से मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ता। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. एच. पाल, सचिव डॉ. नाहर सिंह, डॉ. ओमकार जादौन, डॉ. अशोक वार्ष्णेय, डॉ. ज्ञानेश पुरोहित, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।