फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चार लोग गंभीर घायल

आगरा के बाह-फतेहाबाद मार्ग पर शालूबाई गांव के पास मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर सभी को आगरा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें