फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नए साल पर 318 घरों में छाई खुशियां...गूंजी किलकारियां

नए साल का पहला दिन और संतान की प्राप्ति। ऐसा 318 परिवारों के यहां सुखद संयोग रहा। बेटा-बेटी पाकर इनका घर खुशियों से भर गया। संतान मिलने पर किसी ने मंदिर में जाकर प्रभु के दर्शन किए और किसी ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला महिला चिकित्सालय और 200 मेटरनिटी अस्पतालों में 318 बच्चों ने जन्म लिया है। इसमें 152 बालिकाएं और 166 बालक हैं। एसएन और लेडी लायल में 34 बच्चों ने जन्म लिया है। यमुनापार निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि साल के पहले दिन घर में लक्ष्मी आई है। बेटी की चाहत पूरी हो गई। पहली संतान बेटा है और मेरा परिवार पूरा हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें