फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर से उद्यम को लगेंगे पंख, 150 उद्यमी लगाएंगे स्टॉल

आगरा। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर-2026 ग्रेटर नोएडा में 14 फरवरी से शुरू हो रहा है। ये पांच दिन तक चलेगा। इसमें देशभर उद्यमी आएंगे। आगरा, फिरोजाबाद से भी 150 से अधिक उद्यमी इसमें स्टॉल लगाएंगे। इसके लिए उत्पाद की लेटेस्ट डिजाइन तैयार की जा रही हैं। जीएसटी कम होने के चलते इस बार 1500 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने बताया कि इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर-2026 में देश भर से 3032 उद्यमी स्टॉल लगाएंगे। इसमें आगरा और फिरोजाबाद से 150 से अधिक मार्बल, स्टोन, कारपेट, फर्नीचर और कांच उद्यमी अपनी स्टॉल लगाएंगे। बीते साल पांच दिवसीय मेले में 10 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। आगरा-फिरोजाबाद के उत्पादों का करीब एक हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले थे। जीएसटी की दर कम होने के बाद इस बार व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। इस बार 1500 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है। ग्लास मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के चेयरमैन मुकेश बंसल ने बताया कि फिरोजाबाद में 108 एक्सपोर्टर्स हैं। इसमें से 70 एक्सपोर्टर्स फेयर में अपनी स्टॉल लगाएंगे। इसके कांच से बने लेटेस्ट डिजाइन और अन्य उत्पाद लगाए जाएंगे। इसके लिए नई डिजाइनों पर भी कार्य किया जा रहा है। अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के बाद केंद्र सरकार घरेलू बाजार को बढ़ावा दे रही है। इससे इस बार बीते साल के मुकाबले डेढ़ गुना तक कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें