श्रीपारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर छीपीटोला में आज पारसनाथ विधान मंत्र उच्चरणों के साथ रथ यात्रा निकाली गईं। शोभा यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। जैन समाज के आराध्य तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ एवं भगवान श्री चंद्रप्रभु के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सोमवार को भव्य रथयात्रा जैन भवन से प्रारंभ होकर कीर्ति स्तम्भ, साईं की तकिया, नामनेर, प्रतापपुरा, बालूगंज होते हुए श्री पार्श्वधाम पहुंचेगी। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा।