फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोदामों में मिलीं 3.80 करोड़ की सरकारी-नकली और सैंपल की दवाएं सीज

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के मिशन सैंपल में अभी तक 3.80 करोड़ रुपये की नकली, सरकारी, सैंपल और एक्सपायर दवाएं जब्त की गई हैं। दो अवैध गोदाम सील हैं। इनमें करोड़ों रुपये की दवाएं हो सकती हैं। अब तक 90 दवाओं के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। साथ ही चार दवा कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफएसडीए की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब की अगुवाई में एक माह में दो चरणों में मिशन सैंपल के तहत छापा मारे जा चुके हैं। इसमें 38 मेडिकल फर्मों और गोदामों से 3.80 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की हैं। इनमें ईएसआई-सैन्य अस्पताल, नकली, फिजिशियन सैंपल, एक्सपायर दवाएं शामिल हैं। अभी दो अवैध गोदाम सील हैं, जिनकी जांच बाकी है। गोदामों के मालिकों का पता नहीं चलने पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इनके खुलने के बाद दवाओं की कीमत पता चल सकेगी। पहले चरण में 22 से 24 मई तक चली कार्रवाई में तीन करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गई थीं। दूसरे चरण में 12-14 जून तक 80 लाख रुपये की दवाएं सीज की गई हैं। इनमें एंटीबायोटिक, कॉस्मेटिक, पेट रोग, सांस-अस्थमा रोग, हृदय रोग, मधुमेह रोग, जुकाम-खांसी की टैबलेट, सिरप और कैप्सूल हैं। 90 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इसमें पहले चरण में 48 और दूसरे चरण में 42 नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय की टीम ने 25 दिन के अभियान में 3.80 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की हैं। गोदाम भी सील किए गए हैं। जांच अभी भी चल रही है। छापे में बरामद हुईं सैंपल, नकली, सरकारी और एक्सपायर दवाओं में देश-विदेशी की नामी कंपनियों की 150 से अधिक तरह की दवाएं हैं। ये महंगी दवाएं हैं। इनमें हृदय, मधुमेह, थायराइड, अस्थमा-सांस रोग, पेट रोग, जुकाम-खांसी समेत अन्य मर्ज की हैं। भारी मांग के कारण इन बीमारियों की दवाओं की सबसे ज्यादा तस्करी होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें