आगरा। विश्व ओआरएस दिवस पर हरीपर्वत स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया के बारे में जागरूक किया। इसमें डॉ. वीनम चतुर्वेदी और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. अंकुर ने बताया कि ओआरएस देने से डिहाइड्रेशन के 90 फीसदी मरीज घर पर ही ठीक हो जाते हैं। ऐेसे में उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस जरूर पिलाएं। डॉ. जया ने कहा कि ओआरएस से राहत न मिलने पर विशेषज्ञों को दिखाएं। ब्यूरो