फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गैस संकट में सहारा बने हॉकर, सुबह से देर रात तक घर-घर पहुंचा रहे सिलिंडर

आगरा। शहर में चल रहे गैस संकट के बीच जहां उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलने में दिक्कत हो रही है, वहीं गैस हाकर लोगों के लिए राहत बनकर सामने आए हैं। हाकर अपने परिवार को कम समय देकर सुबह से देर रात तक गैस एजेंसियों पर जुटे रहते हैं और उपभोक्ताओं तक बुकिंग वाले सिलिंडर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पहले जहां उनका काम सीमित समय तक होता था, वहीं अब संकट के चलते उन्हें सुबह जल्दी आना और रात देर तक रुकना पड़ रहा है। दोपहर में वे उपभोक्ताओं की पर्चियां बनाते हैं और उसके बाद बुकिंग के अनुसार सिलिंडर घर-घर पहुंचाते हैं। दयालबाग स्थित गैस गोदाम पर हाकरों की लगातार भीड़ देखी जा रही है। ये हाकर दिन-रात मेहनत कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट करने और समय पर गैस उपलब्ध कराने में जुटे हैं। संकट के इस दौर में उनकी मेहनत लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें