फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में 350 साल पुराना गणगौर मेला शुरू, दिखा परंपरा और आस्था का संगम

आगरा के गोकुलपुरा क्षेत्र में सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक गणगौर मेले का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और आगरा-फिरोजाबाद के एमएलसी विजय शिवहरे ने फीता काट विधिवत उद्घाटन किया। गोकुलपुरा जैसे मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में यह मेला पिछले लगभग 350 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है। मेले में शिव-पार्वती की सुंदर झांकियां सजाईं गईं। मीडिया प्रभारी अमन वर्मा के अनुसार यह मेला केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का माध्यम भी है। हर साल बड़ी संख्या में युवा इस आयोजन से जुड़कर अपनी परंपराओं को समझने और आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें