फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुए धर्मांतरण के 10 आरोपी, चार को दोबारा रिमांड पर भेजा

धर्मांतरण गिरोह के 10 आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने दोबारा से रिमांड पर लिया है। अब पुलिस पूछताछ के दाैरान उनसे गिरोह से जुड़ी अहम जानकारियां सामने लाएगी। आगरा में सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था। दोनों बहनों को कोलकाता से मुक्त कराया था। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए विभिन्न राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 10 आरोपियों की रिमांड का समय खत्म होने पर मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने फिर से रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें